अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (बिहार इकाई) द्वारा “कायस्थ महोत्सव-सह-होली मिलन समारोह” का आयोजन
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (बिहार इकाई) द्वारा “कायस्थ महोत्सव-सह-होली मिलन समारोह” का आयोजन
पटना। अखिल भारतीय कायस्थमहासभा (बिहार इकाई) द्वारा “कायस्थ महोत्सव-सह-होली मिलन समारोह” का आयोजन – विधापति भवन, में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद कुमार श्रीवास्तव (प्रदेश अध्यक्ष, आ.भा.का.म) सह प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय जनता दल सह पूर्व प्रत्याशी लोकसभा, पूर्वी चम्पारण ने किया और कार्यक्रम संचालन डॉ. राजीव रंजन प्रसाद तथा रविश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ “भगवन चित्रगुप्त वंदना” से हुआ, जो श्रीमती अपर्णा भारती के नेतृत्व में किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कान्त सहाय (पूर्व केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार) तथा महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया | विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय नितिन नविन (पूर्व मंत्री सह विधायक), माननीय अरुण सिन्हा (विधायक), श्रीमती रश्मि वर्मा (विधायिका) तथा माननीय रणवीर नंदन (पूर्व विधान पार्षद), तथा संजय मयुख (विधान पार्षद) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पिछले माह राष्ट्रिय कार्यकारिणी की बैठक जो मथुरा (उ.प्र.) में संपन्न हुआ था, जिसमे राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रिय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों द्वारा बिहार प्रदेश अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नये प्रदेश अध्यक्ष के रूप में विनोद कुमार श्रीवास्तव तथा कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में अरविन्द कुमार मुकुल (मुजफ्फरपुर) एवं मोहन श्रीवास्तव (गया) के साथ डॉ मनीष आनंद को राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ मनोनीत किया गया, जिसकी सूचना और विधिवत घोषणा आज के कार्यक्रम में माननीय सुबोध कान्त सहाय, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के द्वारा किया गया। इस आयोजन में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यवाह अध्यक्ष डॉ. मुकेश श्रीवास्तव(वाराणसी), राष्ट्रीय संगठन मंत्री पी. सी. एल. श्रीवास्तव (हरियाणा), राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मेघना श्रीवास्तव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जे. के. दत्ता, अजय कुमार सिन्हा (पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष, नवीनगर), राकेश रंजन (एल.आई.सी., हाजीपुर), मुकेश कुमार(राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रांची), डॉ. रागिनी सिन्हा, उदय कुमार सिन्हा (देहरी ओन सोन) ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में बिहार के कई जिलो से हजारों की संख्या में चित्रांश भाई बहनों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम की सफलीभूत करने के लिए डॉ. डी. के. श्रीवास्तव, पटना से अजय कुमार वर्मा, रत्नापुर कायस्थ, दीपक कुमार सिन्हा, संटू श्रीवास्तव, बेतिया से राकेश शरण (पुन्नू), बक्सर से लड्डू श्रीवास्तव, कुमार मनन श्रीवास्तव, अंशु श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव एवं मोतिहारी से गुड्डू श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, मणिभूषण श्रीवास्तव, त्रिरंजन श्रीवास्तव, अजय अलोक, बबलू श्रीवास्तव, अनुज श्रीवास्तव, मुजफ्फरपुर, डेहरी ओन सोन से काफी लोगों ने भाग लिया | साथ ही पुष्कर श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र प्रसाद मुन्ना, तपन कुमार, मोहित श्रीवास्तव (लेखा नगर), सरून श्रीवास्तव, प्रभात श्रीवास्तव, चेतन श्रीवास्तव (गोपालगंज), नवनीत जयपुरिया (मुंबई), मनोज श्रीवास्तव, विकाश श्रीवास्तव, उदय श्रीवास्तव, विक्रम श्रीवास्तव, पिंटू, सुमित श्रीवास्तव, डिपू वर्मा, पूर्व मुखिया (शिवहर) आदि ने सक्रियता से हिस्सा लिया |