इरा कायस्थ महिला ग्रुप इंदौर के 'आई लव माय इंडिया' कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों से जमा रंग

KayasthaMahasabha

इरा कायस्थ महिला ग्रुप इंदौर  के 'आई लव माय इंडिया' कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों से जमा रंग

इंदौर (कायस्थ टाइम्स)।

 इरा कायस्थ महिला ग्रुप इंदौर द्वारा 'आई लव माय इंडिया' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चित्रांश महिलाओं ने विभिन्न प्रांतों की वधुओं की वेशभूषा धारण कर सम्बन्धित प्रांतों  के रीति-रिवाजों की जानकारी दी व उस प्रांत की विशेषताओं से भी परिचित कराया। 

इस अवसर पर बंगाल, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, मालवा, मणिपुर आदि प्रांतों की ऐसी प्रस्तुतियां दी गईं।

 ग्रुप अध्यक्ष वीना सक्सेना ने बताया कि  इस अवसर पर  5 अनाथ जरूरतमंद बालिकाओं  को  गोद लेकर उनकी साल भर की उच्च शिक्षा का भार भी ग्रुप की कुछ सदस्यों ने उठाने का बीड़ा उठाया। यही नहीं इन  महिलाओं ने अपने जीवन के खट्टे-मीठे अनुभव भी इस अवसर पर सुनाए।  इनमें से कुछ अनुभव गुदगुदाने वाले थे तो कुछ सीख देने वाले। इस दौरान महिलाओं ने मनोरंजक और रोचक ज्ञानवर्धक खेल भी खेले।

कार्यक्रम की संयोजिका काजल सिन्हा, स्वाति श्रीवास्तव, वंदना श्रीवास्तव, और रीना खरे थीं। विभिन्न प्रस्तुतियों में आरती सक्सेना, गीता श्रीवास्तव, सुनीता सक्सेना, कीर्ति सक्सेना व रक्षा सक्सेना विजेता रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत में मधु कुमार, अर्चना सक्सेना, डॉ. सुनीता वर्मा, डॉ. स्नेहलता श्रीवास्तव, प्रतिभा सक्सेना, सुनीता भटनागर, उषा श्रीवास्तव आदि ने सभी महिलाओं का स्वागत किया। अंत में साधना सक्सेना ने सभी का आभार जताया।