सादगी की प्रतिमूर्ति थे बाबू राजेन्द्र प्रसाद- कुलदीप माथुर

श्री राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया सादगी की प्रतिमूर्ति थे बाबू राजेन्द्र प्रसाद- कुलदीप माथुर कोटा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कोटा द्वारा आज भारत के प्रथम राष्ट्रपति कायस्थ शिरोमणि श्री राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती पर प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय मीडिया संयोजक श्री कुलदीप माथुर जी के नेतृत्व में महावीर नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री कैम्पस में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माथुर ने बताया कि पूरे देश में आज के दिन कायस्थ समाज अन्तराष्ट्रीय चित्रांश दिवस के रूप में देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डा.राजेन्द्र प्रसाद जी की जयन्ती को मनाता है। इस दौरान आयोजित हुए कार्यक्रम में कायस्थ समाज के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय मीडिया संयोजक श्री कुलदीप माथुर ने उनके बारे में बताया कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने छपरा के एक छोटे से स्कूल से राष्ट्रपति भवन तक का सफर तय किया। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अपना योगदान दिया था।साथ ही संविधान के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय मीडिया संयोजक कुलदीप माथुर, योगेन्द्र माथुर, युवाप्रदेश महामंत्री मयूर सक्सेना,नीरज कुलश्रेष्ठ, नितिन सिन्हा, प्रतीक माथुर, आशीष भटनागर, रवि सक्सेना,नेहा श्रीवास्तव, नेहा माथुर, ईश्वर सक्सेना सहित बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग उपस्थित रहे।

सादगी की प्रतिमूर्ति थे बाबू राजेन्द्र प्रसाद- कुलदीप माथुर