स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर कायस्थ समाज कोटा ने किया माल्यार्पण

प्रेस विज्ञप्ति स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर कायस्थ समाज कोटा ने किया माल्यार्पण कोटा।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजस्थान कोटा की ओर से आज राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती पर कोटा यूनिवर्सिटी मे विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर जी ने बताया कि आज का दिन हम सब राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हैं, आज के दिन विवेकानंद जी का जन्म हुआ था। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी ने रामकृष्ण मठ, रामकृष्ण मिशन और वेदांत सोसाइटी की नींव रखी थी। बताया कि अपने विचारों से लोगों की सोच बदलने वाले स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था. आज स्वामी विवेकानंद की 161 वीं जयंती है। वो समाज के सुधार के लिए शिक्षा की शक्ति में विश्वास करते थे और चरित्र-निर्माण और मूल्य-आधारित शिक्षा के महत्व पर जोर देते थे। अपने भाषणों और लेखों के माध्यम से उन्होंने अनगिनत लोगों को प्रेरित किया और भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान संभागीय अध्यक्ष नितिन भटनागर ने बताया कि विवेकानंद जी ने देश के नाम को ऊंचाई पर पहुचाया था। उनके द्वारा दिये गये भाषण से भारतीय लोगों का सिर गर्व से ऊंचा हो गया था। उन्होंने भारत को विश्व में अपनी पहचान से अवगत कराया था। जिलाध्यक्ष विनोद सक्सेना ने बताया कि विवेकानन्द जी ने युवाओं से आव्हान करते हुए कहा था कि जागो उठो और तब तक मत रुको जब तक तुम सफलता प्राप्त नहीं कर लेते। वे युवाओं को हमेशा अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते रहते थे। युवा जिलाध्यक्ष नितिन नरेश भटनागर ने बताया कि आज के इस पावन पर्व पर प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर जी, संगठन सचिव नीरज कुलश्रेष्ठ, संभागीय अध्यक्ष नितिन भटनागर, जिला अध्यक्ष विनोद सक्सेना, महिला अध्यक्ष अनीता माथुर, किशोर माथुर, प्रदीप कान्त भटनागर, कमल कुलश्रेष्ठ, विनित महोबिया, सुधीर सक्सेना, रवि माथुर, सीपी सक्सेना, पी के कुलश्रेष्ठ, मयूर सक्सेना, सरिता सक्सेना, संजय माथुर एवं उपस्थित चित्राश बन्धुओ ने माल्यार्पण किया।

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर कायस्थ समाज कोटा ने किया माल्यार्पण