बूंदी कायस्थ समाज द्वारा नववर्ष स्नेह मिलन समारोह अयोजित

कायस्थ टाइम्स बूंदी:-श्री चित्रगुप्त कायस्थ महासभा की ओर से बुधवार को एक रिसोर्ट में नव वर्ष स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें समाज के छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इनमें डांस से लेकर गायन तक शामिल रहे। जिन्हें सबने जमकर सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज कोटा की प्रिंसिपल एंड कम्प्ट्रॉलर डॉ. संगीत सक्सेना मुख्य अतिथि थीं। अध्यक्षता अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया संयोजक कुलदीप माथुर ने की। विशिष्ट अतिथि एचओडी पैथोलॉजी, सुधा हॉस्पिटल कोटा डॉ. राजीव सक्सेना रहे। मीडिया प्रभारी भास्कर माथुर ने बताया कि इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वालों में भाविका माथुर, रितिका माथुर, ओमी भटनागर, आभा श्रीवास्तव, यश माथुर, दृश्या सक्सेना, श्रव्या भटनागर, चारु सक्सेना, अर्चित सक्सेना, अक्षिता भटनागर, प्रियांशी माथुर, सृष्टि माथुर, दिव्यांशी माथुर, मेहुल माथुर, दीक्षा माथुर, महिमा माथुर, गौरव माथुर, रक्षिता भटनागर, अंशुल सक्सेना व नक्षत्र माथुर शामिल रहे। इनके अलावा सबसे विशेष प्रस्तुति वरिष्ठजन चंद्रकांत सक्सेना व उनकी पत्नी हंसा सक्सेना की प्रसिद्ध गीत ‘नैन लड़ जइये तो मनवा मां कसक होइदे करी’ पर युगल नृत्य रही। कार्यक्रम के सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं वरिष्ठजनों में चंद्रकांता माथुर, प्रेम प्रकाश माथुर, कांति देवी भटनागर, रमेशचंद्र माथुर, महेश प्रसाद भटनागर, चंद्रकांता भटनागर, भगवती सक्सेना, संतोष माथुर, दया स्वरूप भटनागर व कृष्णा देवी भटनागर को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में समाज के पांच सदस्यों को उनकी विशिष्ट उपलब्धियां के लिए भी सम्मानित किया गया। इनमें वाणी भटनागर, दामिनी सक्सेना, तनुश्री माथुर, डॉ. अरविंद सक्सेना व डॉ. बेला माथुर शामिल रहीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ कायस्थ समाज के आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना से किया गया। इस अवसर कोटा से महासभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र सक्सेना (बिच्छू बन्ना), श्री चित्रगुप्त कायस्थ महासभा बूंदी के अध्यक्ष अरुण सक्सेना, सचिव सत्यप्रकाश माथुर, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र माथुर, उपाध्यक्ष आमोद माथुर, दिलीप माथुर, हर्षवर्धन भटनागर, संदीप सक्सेना, संजय माथुर, अशोक सक्सेना, महासभा के प्रदेश संगठन सचिव नीरज कुलश्रेष्ठ, कोटा जिलाध्यक्ष विनोद सक्सेना, जिला महामंत्री कमल कुलश्रेष्ठ, महासभा कोटा के संरक्षक किशोर माथुर, महासभा के युवा प्रदेश महामंत्री मयूर सक्सेना, श्री चित्रगुप्त कायस्थ महासभा बूंदी के विधि सलाहकार भूपेन्द्र सहाय सक्सेना, महिला शाखा अध्यक्ष नीलम माथुर, युवा शाखा अध्यक्ष निलेश भटनागर, सह सचिव वैभव सक्सेना, संगठन मंत्री गिरीश भटनागर, पलाश भटनागर, संरक्षक रघुनंदन माथुर, गिरधर श्रीवास्तव, सदस्य दीपक सक्सेना, आशीष माथुर, अनूप सक्सेना, विशाल सक्सेना व मुकेश माथुर मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक दिलीप माथुर थे। संचालन कामना माथुर ने किया। अंत में सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया।

बूंदी कायस्थ समाज द्वारा नववर्ष स्नेह मिलन समारोह अयोजित