राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय का मध्यप्रदेश दौरा

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुबोधकांत सहाय जी के भोपाल आगमन पर मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष मेजर जनरल श्री श्याम श्रीवास्तव जी ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ मिलकर प्रदेश में कायस्थ समाज के हित में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सहाय जी ने सभा समाज के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखें। और मिलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री श्री आशीष श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष के सलाहकार द्वय श्री जी. एम. जौहरी व राजेश नारायण श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष सीए श्री सौरभ श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ डॉक्टर अंजलि सहाय, प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ श्री अभिषेक श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष मीडिया प्रकोष्ठ संजीव श्रीवास्तव, भोपाल जिला अध्यक्ष श्री पी.डी. खरे, उज्जैन जिलाध्यक्ष श्री हरीश श्रीवास्तव, भोपाल की नरेला शंकरी और उत्तर विधानसभा से महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणु सक्सेना सहित अन्य सदस्य संदीप श्रीवास्तव, जी. के. श्रीवास्तव उपस्थित रहे। में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सुधा जौहरी भी उपस्थित थीं।