अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ राजस्थान का ‘महक -मिलन समारोह’ सम्पन्न

मुख्य आतिथि मेजर जनरल आलोक राज रहे, कायस्थ समाज सर्व समाज के लिए कार्य करता है- कुलदीप माथुर प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान राजस्थान के सभी जिलों से 200 कायस्थ महिलायें सम्मिलित हुई जयपुर। तालियों की गढ़ गढ़ाहट के साथ गोपालपुरा बाईपास रोड होटल रीनेस्ट में उत्साहित कायस्थ समाज की महिलाओं, बच्चे और बुजुर्गों से हाल गूंज उठा। मौका था अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ राजस्थान द्वारा आयोजित कायस्थ महिलाओं के सम्मान समारोह का। रविवार 26 मई 2024 को होटल रीनेस्ट गोपालपुरा बाईपास रोड जयपुर में ‘‘महक -मिलन समारोह’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष माननीय श्री मेजर जनरल आलोक राज एवं विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी कुलदीप माथुर, महामंत्री धर्मेंद्र जोहरी, प्रदेश महामंत्री संगठन दीप प्रकाश माथुर, व महासभा की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष मैघना श्रीवास्तव रही। महासभा महिला प्रकोष्ठ राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती दीपा माथुर ने बताया कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ राजस्थान ने रविवार 26 मई को जयपुर मे “महक -मिलन समारोह” का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में समूचे राजस्थान के सभी ज़िलों से लगभग 200 कायस्थ महिलायें सम्मिलित हुई। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कायस्थ महिलाओं को एक जुट करना, उन्हें व्यापार मे आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है व समाज में उनकी भूमिका कों बढ़ाना था। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ के इस कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम हुये, सभी ज़िला अध्यक्षों ने अपने अपने ज़िले में गत वर्ष किये गये कार्यों की प्रस्तुति दी व आने वाले वर्ष के कार्यों की रूप रेखा बनाई गयी। कार्यक्रम में महिलाओं को उत्कृष्ट कार्यों के लिये व समाज में योगदान के लिये सम्मानित भी किया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री कुलदीप माथुर ने कहा कि कायस्थ समाज की महिलाएं देश में विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं संभाल रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व में इसरो द्वारा आयोजित किए गए मिशन चन्द्रयान- 3 को भी मुख्य रूप से लीड करने वाली भी कायस्थ महिला व रॉकेट वुमन के नाम से मशहूर स्पेस साइंटिस्ट रितु करिधाल श्रीवास्तव भी कायस्थ महिला ही थी ऐसी ही कई कायस्थ महिलाएं अपनी जिम्मेदारी संभालते हुए अपने कार्य कां अंजाम दे रही है। इस दौरान कायस्थ महिलाओं का आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था। श्री माथुर ने कहा कि कायस्थ समाज एक पढ़ा लिखा समाज है। ग्लोबल वॉर्मिंग एक गम्भीर विषय है हम सभी को वृक्षारोपण अभियान को बढ़ावा देना है, भीषण गर्मी का कारण भी यही है इसीलिए मानव समाज की रक्षार्थ अब वृक्षारोपण ही एकमात्र उपाय है ग्लोबल वॉर्मिंग से बचने का- मेजर जनरल आलोक राज अध्यक्ष कर्मचारी चयन आयोग मेरे सफ़ल जीवन का श्रेय मेरी माता जी की सोच, शक्ति और प्रतिभा को श्रेय देता हूँ कि जीवन के हर पहलू में महिलाओ की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, विशेषकर माँ की कायस्थ समाज के उत्थान के लिए इस तरह के मोटिवेशनल कार्यक्रम होते रहने चाहिए- कुलदीप माथुर प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कायस्थ समाज को जागरूक होकर अपने हक़ के लिए आवाज़ उठानी होगी, अब समाज को एक जुट होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आना होगा- मेघना श्रीवास्तव राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ कायस्थ देश में कायस्थ महिलाएँ सर्वोच्च पदों पर हैं उन्हें समाज में सम्मानित करना हमारा उद्देश्य है, समाज को प्रेरणा और सम्बल देने के लिए ही महक मिलन जैसे समारोह का आयोजन किया जाता रहना चाहिए- दीपा माथुर प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ समाज की इन महिला प्रतिभाओ को महिला सम्मान कायस्थ समाज की उर्मिला माथुर जी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया व समाज की महिला प्रतिभाओं, डॉक्टर संगीता सक्सेना, प्रचार्या मेडिकल कॉलेज कोटा, प्रीती माथुर प्रशासनिक अधिकारी, राजस्थान प्रशासनिक सेवा, सुविला माथुर प्रशासनिक अधिकारी, राजस्थान प्रशासनिक सेवा, शालिनी श्रीवास्तव (हिलव्यू समाचार संपादक एवं स्वामी, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर पिंक सिटी प्रेस क्लब, अधिस्वीकृत संपादक राज.सरकार), अलका सक्सेना अतिरिक्त निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, मनीषा चन्द्रा वरिष्ठ अधिकारी भारतीय राजस्व सेवा, सुस्मिता श्रीवास्तव (वरिष्ठ अधिकारी उत्तर पश्चिम रेल (सेवानिवृत्त) व वरिष्ठ रंगकर्मी), डॉ रुचि नाग (MBBS, MD Pharmacology), पूजा सक्सेना प्रशासनिक अधिकारी राज.प्रशासनिक सेवा, जय श्री चन्द्रा उच्च अधिकारी राज्य सरकार (सेवानिवृत्त), डॉ रुचि माथुर, चेतना माथुर, भारती श्रीवास्तव को किया सम्मानित इस दौरान कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेघना श्रीवास्तव, प्रदेश महामन्त्री धर्मेंद्र जौहरी व प्रदेश महामन्त्री संगठन दीप प्रकाश माथुर ने मंच से उद्बोधन दिया साथ ही समाज के कई गणमान्य व्यक्ति अतिथी के रूप मे उपस्तिथ रहे. महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महामन्त्री सीमा माथुर ने धन्यवाद ज्ञापिप्त किया व जयपुर अध्यक्ष शालिनी माथुर व टीम को सफल आयोजन की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन सीमा वालिया ने किया।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ राजस्थान का ‘महक -मिलन समारोह’ सम्पन्न
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ राजस्थान का ‘महक -मिलन समारोह’ सम्पन्न
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ राजस्थान का ‘महक -मिलन समारोह’ सम्पन्न
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ राजस्थान का ‘महक -मिलन समारोह’ सम्पन्न